स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में बाल संसद गठन की प्रक्रिया शुरू
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम स्कूल सिराथू में बाल संसद गठन के प्रथम चरण के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रशांत केसरी एवं प्रिंसिपल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में करीब 108 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेनापति, उप-सेनापति, हाउस कमांडर तथा स्वास्थ्य, आईटी, जल, विद्युत, परिवहन, स्वच्छता, साज-सज्जा और खोया-पाया सहित विभिन्न विभागों के पदों के लिए अपने विचार आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत केसरी ने कहा कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाले छात्र अगले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.