स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल के लिए सर्वे शुरू
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, संवाद। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल के संरक्षण एवं विकास की दिशा में गुरुवार से सर्वेक्षण शुरू हो गया। वीडीए के सर्वेयरों ने निरीक्षण किया और डीपीआर बनाने के लिए प्रारंभिक आंकड़े जुटाए। यहां लगभग 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में भव्य स्मारक, ओम की ध्वनि से युक्त ध्यान केंद्र, स्वामी जी की विशाल प्रतिमा तथा अन्य पर्यटन एवं आध्यात्मिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एडवोकेट विनोद पाण्डेय भैयाजी ने कहा कि सर्वेयरों को पूरे क्षेत्र की जानकारी दी गई। क्षेत्र के व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया था। वीडीए की सर्वे टीम में निलेश यादव, एजाज, रामू अवस्थी, मुजीद शामिल रहे।राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.