स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
आदित्यपुर, मई 18 -- आदित्यपुर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर रविवार को स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल करीब 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों और अभिभावकों को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड संख्या-22 की पार्षद अंजू सिंह और छात्र नेता सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य श्नीलिमा पांडेय को शॉल ओढ़ा कर एवं मोमेंटो प्रदान कर किया। इस अवसर पर अजय सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते छात्रों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद से जुड़े स्मृति भेंट किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.