दुमका, अप्रैल 27 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हंसडीहा के निदेशक नीलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही पांच छात्राओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नर्सरी से लेकर दसवीं तक की लंबी शैक्षणिक यात्रा का सुखद परिणाम सामने आने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा तरन्नुम खातून ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आइशा खातून ने 88.80 प्रतिशत, सलिहिन खातून ने 88.60 प्रतिशत, मिसकात खातून ने 87.00 प्रतिशत तथा छोटी कुमारी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।सफल छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षक नीलेश कुमार सिंह को दिया। छात्राओं ने कहा कि नियमित पढ़ाई, टेस्ट, अनुशासन तथा नीलेश स...