आरा, जनवरी 22 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानन्द, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर का भारत : एक यात्रा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ये तीनों महापुरुष हैं। स्वामी विवेकानंद ने देश को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता प्रदान की। सुभाषचन्द्र बोस में देश के प्रति समर्पण था। जन नायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाजिक न्याय का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो प्रेरणादायी है। मुख्य वक्ता के रूप में बिहार फ़ुटाब के अध्यक्ष प्रो केबी सिन्हा थे। अतिथियों का स्वागत प्रो नीरज कुमार और अध्...