बुलंदशहर, जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर में सोमवार को "रन फॉर स्वदेश" का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, डॉक्टरों व विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक हैं। इस दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में "रन फॉर स्वदेश" का आयोजन किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह दौड़ स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित शारीरिक, मानसिक और नैतिक सशक्तिकरण के संदेश की प्रतीक रही। दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.