जमशेदपुर, जनवरी 12 -- डीबीएमएस महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस इकाई 1 एवं सोशल साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीएड प्रथम सत्र के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनकी शिक्षा, दर्शन एवं विचारों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और प्रेरणाओं को प्रभावशाली ढंग से साझा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वहीं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त और नैतिक समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.