नई दिल्ली, फरवरी 19 -- PM Modi: स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी राम कृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर नया विवाद खड़ा हो गया है। उनकी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्हें 'स्वामी' कहकर संबोधित करते हुए याद किया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उनके ऊपर निशाना साधा गया। टीएमसी ने पीएम मोदी के ऊपर बंगाली हस्तियों के प्रति सांस्कृतिक असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप लगाया। टीएमसी की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री को रामकृष्ण परमहंस को स्वामी नहीं बल्कि 'ठाकुर' कहकर संबोधित करना चाहिए था। दरअसल, बंगाली में लोग उन्हें ठाकुर कहकर संबोधित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पोस्ट पर पलटवार किया और उन्हें जमकर सुनाया। ममता ने लिखा, "एक बार फिर, हमारे प्रधानमंत्री ने बंगाल की महान हस्तियों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.