दरभंगा, मई 24 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, चक्का में शनिवार को बिहार-झारखंड रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में बिहार एवं झारखंड के विभिन्न आश्रमों और केंद्रों से संन्यासी, प्रतिनिधि व श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित एवं श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके बाद भाव प्रचार परिषद के अध्यक्ष स्वामी महेश्वरानंद महाराज, स्वामी सत्संगानन्द महाराज, स्वामी सर्वविद्या महाराज, स्वामी भवेसानन्द महाराज, स्वामी भवात्मानंद महाराज, स्वामी अतिदेवानन्द महाराज एवं स्वामी भूदेवानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इस सत्र में परिषद की 'समर्पण पुस्तिका' का लोकार्पण भी किया गया। स्व...