मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेला में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हवन पूजा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम के सचिव स्वामी भावात्मानन्द ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म ऐसे समय में हुआ था, जिस समय भारत की सभ्यता, संस्कृति की दयनीय स्थिति थी। स्वामी जी ने धर्म की नई व्याख्या की। विवेकानन्द जी के कथनानुसार धर्म और ईश्वर सत्य हैं और सत्य से एक हो जाना ही धर्म है। नगर विधायक रंजन कुमार ने आश्रम में रक्तदान शिविर का उ‌द्घाटन किया। जिसमें स्वामी अभयपदानन्द, स्वामी लीलामयानन्द सहित अन्य ने भी रक्तदान किया। यह कार्यक्रम आश्रम के चिकित्सक तथा एसकेएमसीएच के ब्लड बैंक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. जीके ठाकुर, डॉ. विजय कुमार जायसवाल, देवेन्द...