लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय।एक प्रतिनिधि सोमवार को शहर के बड़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभी सदस्यों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर फूल अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और देश के युवाओं के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों के माध्यम से न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और आत्मबल का महत्व समझाया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.