वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेगा। सीएमओ डॉ. आर प्रसाद के मुताबिक हर महीने के तृतीय और चतुर्थ गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। यह निर्णय जिला दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा की मांग पर लिया गया। डॉ. ओझा ने बताया कि कोरोना काल से पहले भी उनके अनुरोध पर यहां प्रमाण पत्र बनता था, लेकिन बाद में यह सुविधा बंद हो गई थी। इसके कारण दक्षिण काशी के दिव्यांगजनों मंडलीय या जिला अस्पताल जाना पड़ता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...