मथुरा, फरवरी 19 -- संत स्वामी वामदेव महाराज का त्रिदिवसीय जन्म शताब्दी आनंद महोत्सव 28 फरवरी से 2 मार्च तक मनाया जाएगा। जिसमें देशभर के संत-महंत और श्रद्धालु भाग लेंगे। स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ के संस्थापक तथा कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तदेव गिरि ने बताया कि स्वामी वामदेव जन्म शताब्दी महोत्सव को इस बार त्रिदिवसीय आनंद महोत्सव के रुप में चैतन्य विहार स्थित स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ में मनाया जा रहा है। डॉ. उमेशचंद्र शास्त्री ने बताया कि 28 फरवरी को स्वामी वामदेव की विद्वता, विरक्तता और राष्ट्रीयता तथा सनातन हिंदू धर्म में समरसता आदि विषयों पर विद्वत संगोष्ठी होगी। 1 मार्च को गीता तथा उपनिषदों के विषयों पर विद्वानों का तार्किंक चिंतन-मंथन होगा। 2 मार्च को वंदे ब्रज वसुंधराम तथा भक्त, भक्ति, भगवंत, गुरु चतुर्नाम आदि विषयों पर श्...