स्वामी रामदेव से मिला दुनिया का सबसे लंबा किशोर, योग और आसन की लेगा प्रशिक्षण
हरिद्वार, अप्रैल 12 -- दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में गिने जा रहे सहारनपुर के 8 फीट 2 इंच लंबे करण राठी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आने के बाद करण की असाधारण लंबाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में स्वामी रामदेव खुद करण की लंबाई देखकर हैरान नजर आते हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर योग के माध्यम से सुधार की बात करते दिखाई देते हैं। करण राठी के पिता संजय राठी पेशे से डॉक्टर हैं। करण मूलरूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूपी के सहारनपुर में रह रहे हैं। करण ने स्वामी रामदेव को बताया कि वे 12वीं कक्षा के छात्र हैं और इसके बाद उन्हें डॉक्टर की पढ़ाई करनी है। करण असामान्य हाइट के चलते पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.