बक्सर, दिसम्बर 24 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भीतिहरा आश्रम में बुधवार को स्वामी राघवाचार्य महाराज की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व आश्रम के महंत सम्पताचार्य महाराज ने किया। पुण्यतिथि के अवसर पर चौबीस घंटे का संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वामी राघवाचार्य महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत सम्पताचार्य महाराज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.