मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर। पचेंड़ा रोड स्थित मौहल्ला राधिकापुरम में दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी यतींद्रानंद गिरी का स्वागत स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज एवं भाजपा नेता ऋषभदेव शर्मा ने पुष्पवर्षा कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संतों एवं अतिथियों को सम्मानित करते हुए आगामी 11 मई स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सतेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- स्वामी निखिलेश्वर नंद बने महामण्डलेश्वर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...