उरई, फरवरी 8 -- कुसमिलिया। स्वामी ब्रह्मानंद लोधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी की स्मृति में मुहाना के बेतवा पुल पर 49 लाख से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। रविवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भूमि पूजन किया। हमीरपुर -जालौन जिले में आने वाले लोगों का स्वागत अब बेतवा पुल पर बनाए जाने वाले भव्य प्रवेश द्वार पर लिखी इबारत से किया जाएगा। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्वामी ब्रम्हानंद लोधी को याद कर बताया कि स्वामी जी सांसद रहते हुए स्वामी जी ने जो आदर्श स्थापित किए, वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे पूर्ण रूप से तपस्वी और समाजहित में समर्पित थे। विधायक ने बताया स्वामी जी ने राठ क्षेत्र में 3000 एकड़ भूमि पर महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया। संबोधन में कल्याण सिंह के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.