स्वामी बोर्डर मा एलबम की शूटिंग शुरू
चम्पावत, जुलाई 9 -- जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाउनी एलबम स्वामी बार्डर मा की शूटिंग शुरू हो गई है। हेमा बिष्ट ऑफीशियल के बैनर तले बन रही इस एल्बम के लिए कई सीन फिल्माए गए। लोक गायिका हेमा बिष्ट ने बताया कि एलबम के लिए गाने की शूटिंग लोहाघाट के डैंसली गांव और देवीधार मंदिर के आसपास की गई है। बताया कि एल्बम में भारती माहरा नायिका और नायक प्रियांशु ढेक फौजी के किरदार में हैं। कैमरामैन और निर्देशन जगदीश राय का है। उन्होंने कहा कि एल्बम के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और लोहाघाट की हसीन वादियों को भारत के साथ देश विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.