मथुरा, फरवरी 2 -- वाराहघाट परिक्रमा मार्ग स्थित राधा केलि कुंज पर स्वामी प्रेमानंद के दर्शनार्थ सोमवार को महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक भेंट वार्ता करते हुए महाभारत सीरियल में बोले गए अपने संवादों को उन्हें सुनाया। स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि महाभारत में आपने हमारे बहुत बड़े धर्म के स्वरूप युधिष्ठिर का अभिनय किया। यह बहुत गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युधिष्ठिर धर्म के ही अंश से ही प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि महाभारत सीरियल बहुत ही शानदार था। उन्होंने युधिष्ठिर द्वारा सुनाए गए संवादों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...