संभल, जनवरी 31 -- हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिविल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां स्वामी प्रसाद मौर्य व नवाब इकवाल महमूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले में सुनवाई 16 फरवरी को होगी। दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवड़ियों को गुंडा व अराजक तत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में बीते 20 जनवरी को सुनवाई होनी थी लेकिन नहीं सकी। तब सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि नियत की गई थी। शुक्रवार को बार काउंसिल के चलते सुनवाई एक बार फिर स्थगित हो गई। अब इस मामले में 16 फरवरी को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.