संभल, अप्रैल 2 -- एमपी/एमएलए कोर्ट में दायर याचिकाओं के तहत स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक इकबाल महमूद और सांसद इमरान मसूद से जुड़े मामलों में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। बुधवार को कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों और कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को इस मामले में गवाह आशीष गुप्ता के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2025 को उन्होंने अखबार के माध्यम से संबंधित बयान पढ़ा था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सभी धर्मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.