नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- लखनऊ, रोहित मिश्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना 'कुनबा' बढ़ाने में जुटी है। नए सहयोगी खुद तो चुनाव लड़ना ही चाहते हैं, अपने समर्थकों के लिए भी टिकट चाहते हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस उनकी मंशा पूरी करने का आश्वासन भी दे रही है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सीट बंटवारे पर तस्वीर साफ होने से पहले कांग्रेस का सहयोगियों को आश्वासन उसे महंगा पड़ सकता है। अपनी पार्टी को 'इंडिया' ब्लॉक का हिस्सा बता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की राह भी आसान नहीं है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के लिए उनकी पसंद की सीटों का जुगाड़ करना मुश्किल होगा। अखिलेश, स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पहले ही दो टूक जवाब दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के गठबंधन में शामिल नहीं हैं। लखनऊ मे...