दुमका, मार्च 14 -- रानेश्वर। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में शनिवार कोप सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा केजी, I, II, III, VII एवं IX के लिए कुल 275 छात्र-छात्राओं ने नामांकन फॉर्म लिया था। जबकि 230 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 45 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रवेश द्वार पर ही प्रवेश पत्र, कलम, पेंसिल आदि की जाँच की जा रही थी। प्रवेश परीक्षा डेढ़ घण्टे तक जारी था । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताए गए विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.