दुमका, अप्रैल 24 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। भारत सेवाश्रम संघ पाथरा द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के लिए नव नामांकित छात्रों का गुरुवार को भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर में उत्साह की माहौल था। कार्यक्रम की प्रारंभ पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के तहत तुमदाक-टमाक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के साथ हुई। नव प्रवेशित बच्चों का चंदन टीका, पुष्प, चॉकलेट एवं कॉपी देकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अब ये बच्चे केवल आपके ही नहीं, बल्कि हमारे भी हैं। यह भी पढ़ें- तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का गठन इनके उज्ज्वल भविष्य ...