चाईबासा, जनवरी 25 -- चाईबासा। भारत सेवाश्रम संघ गांधीटोला में हिंदू मिलन मंदिर चाईबासा द्वारा 4 फरवरी को भारत सेवाश्रम संघ के युगाचार्य स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज का 129वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में दिनभर विश्व शांति यज्ञ, पूजा-अर्चना, विशेष आरती, महा प्रसाद वितरण समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर स्वामी अम्विका नन्द जी महाराज, स्वामी श्यामानन्द जी महाराज एवं अन्य सन्यासी, ब्रह्मचारी प्रवचन देंगे। सभी कार्यक्रम प्रातः 5 बजे से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.