गोंडा, मार्च 31 -- तरबगंज। दण्डी स्वामी नर्वदेश्वर तरबगंज क्षेत्र के वेगवा पथार आश्रम पर मंगलवार रात 9बजे जिंदा समाधि लेने की घोषणा कर चुके हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद है। संत दण्डी स्वामी नर्वदेश्वर का पूर्व में नाम नरसिंह तिवारी व निवास तिवारी बाजार पथार है। 27 वर्ष पूर्व गृहस्थ जीवन से उन्होंने संन्यास लिए हैं। इनके तीन बच्चे हैं। हालांकि अब ये लुधियाना के शिवपुरी के आश्रम में रहते थे। समाधि लेने की घोषणा के बाद मंगलवार को इनका आगमन हुआ है। दंडी स्वामी के बेटे दुर्गेश तिवारी को पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने समाधि ली तो तुम्हारे ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.