रांची, अगस्त 4 -- रांची। अखिल भारतीय संत समिति ने रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 11 दिनों से छात्रों के आंदोलन पर झारखंड सरकार के उदासीन रवैये की तीखी आलोचना की है। समिति के स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि छात्रों के अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ धरना दे रहे हैं। बारिश के दिनों में विपरीत परिस्थितियों को झेलते हुए हर प्रकार का संघर्ष कर रहे हैं। इन बच्चों के नैतिक समर्थन में वह बुधवार को दिन 12 बजे जाएंगे और छात्रों से बात कर धरना पर बैठेंगे। जरूरत हुई तो छात्रों की मांगों सरकार के मानने तक वह धरना देकर वह उनके मनोबल को बढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...