स्वामी दिव्यानंद की मनाई गई पुण्यतिथि
सोनभद्र, मई 18 -- घोरावल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के केवली गांव में स्थित स्वामी दिव्यानंद सत्संग आश्रम केवली में रविवार रात्रि स्वामी दिव्यानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। वहीं सोमवार भोर तक भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में विद्वान आचार्यों द्वारा हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा सुन्दर कांड का पाठ किया गया। वाराणसी व कोहरथा से आए हुए कलाकारों और भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हिमांशु सिंह, अर्जुन प्रसाद, अमरेशचंद्र, सूरज जायसवाल, आनंद शुक्ला, शुभम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.