हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पॉलिटेक्निक ने पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। संस्थान में 2 मई 2026 को होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न ट्रेडों के डिप्लोमा, आईटीआई और इंटरमीडिएट पास छात्र भाग ले सकेंगे। संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि बजाज मोटर्स लिमिटेड की ओर से यह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इसमें डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, आईटीआई के सभी ट्रेड तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के लिए समन्वयक आशीष कुमार और उमेश चंद्रा बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.