हरिद्वार, अगस्त 22 -- स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए, बीसीए और एमबीए में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता और आइस ब्रेकिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक जयालक्ष्मी, डीन अंजुम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य ए.के. गौतम और पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह राठौर ने किया। क्विज और आइस ब्रेकिंग गतिविधियों के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने और आपसी समन्वय विकसित करने का अ...