रामपुर, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती मेरठ प्रांत के द्वारा चलाएं जा रहे सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति की तहसील योगाचार्य कमलेश गंगवार,प्रियंका पटेल के द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य कमलेश गंगवार ने मुख्य वक्ता के रूप मेंअपना योगदान दिया। महिलाओं को उनकी सही जीवन शैली के विषय में जानकारी देकर उन्हें व्यवस्थित और योगमय जीवन जीने की प्रेरणा दी।विद्यालय स्टाफ के द्वारा भव्य और सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं ने विदुषी महिलाओं की वेशभूषा पहनकर उनका जीवन परिचय दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमपाल,कार्यालय प्रमुख होराम,श्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.