नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, व.सं.। स्वामी दयानंद अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में स्थापित एडवांस आई केयर सेंटर का महापौर राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को उद्घाटन किया। अस्पताल में उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के तहत ग्रीन लेजर मशीन व ऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी मशीन ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इससे पूर्वी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान महापौर ने अस्पताल के आईसीयू का भी निरीक्षण किया। वहीं, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गर्मी और लू से बचाव के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन पुनीत शर्मा, अस्पताल निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार बंसल सहित कई लोग...