मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- हलिया। क्षेत्र के औरा स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी तुलसीदास महाराज ने सोमवार को भक्तों को बारह मासी, गुरु, देवता और ब्राह्मण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रतिदिन गीता का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी। तुलसीदास महाराज ने कहा कि ओम, राम और शिव यानि दो-ढाई अक्षर इन सुंदर नामों के प्रतिदिन जाप और गुरु के स्वरूप का ध्यान करने से व्यक्ति को इस जन्म के अलावा जन्म-मरण के बंधन से भी छुटकारा मिल जाता है। बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता है। समर्थ गुरु प्राप्त हो जाने पर व्यक्ति का उद्धार हो जाता है। मौके पर इंद्र शरण चौहान सीधी मध्यप्रदेश, एडीएम राजपाल यादव, विवेक, शिब्बू बाबा, मुन्ना, शिव बाबू सेठ, रमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रवचन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.