स्वामी तुरीयानंद का 151वां अवतरण दिवस श्रद्धा से मनाया
सहारनपुर, अगस्त 28 -- मंडी समिति रोड स्थित सिद्धपीठ स्वामी तुरीयानंद सत्संग सेवा आश्रम में स्वामी तुरीयानंद महाराज का 151वां अवतरण दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ने की। प्रवचन में स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म को सनातन धर्म भी कहा जाता है, जिसका अर्थ शाश्वत और अनादि है। उन्होंने सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों में कलियुग के चरम पर पहुंचने और अधर्म बढ़ने पर भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का वर्णन मिलता है। स्कंद पुराण, कल्कि पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण में इसका उल्लेख है। प्रवचन के बाद भजनों से आध्यात्मिक संदेश दिया गया। समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.