स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड यज्ञ 15 को
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर 15 मई शुक्रवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मानव कल्याण परिषद के समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि प्रात: 7:30 बजे नदी रोड स्थित श्रीमदनानंद वृद्धाश्रम में भव्य सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन होगा। वृद्धाश्रम के अध्यक्ष महेंद्र गोयल एवं मंत्री प्रवीण अरोरा एड. ने धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार यज्ञ में आहुति देने हेतु आमंत्रित किया है। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात शहर गौशाला में गौ-माता का विशेष पूजन एवं सेवा कार्य किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी गुरुदेव प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.