स्वामी जी के संदेश को अपने जीवन में उतारें: मेघा
इटावा औरैया, जुलाई 5 -- इटावा। युवाओं के प्रेरणास्रोत , महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन किया गया। शनिवार को एसएसपी चौराहे पर स्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भूमिजा फाउंडेशन व स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से शनिवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता, निर्देशक रवीन्द्र चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता मेघा ठाकुर ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। सामाजिक कार्यकर्ता मेघा ठाकुर ने युवाओं से अपील की कि स्वामी जी के उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के संदेश को अपने जीवन में उतारें। यह भी पढ़ें- लखीसराय: जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय में युवा संवाद आयोजित, व्यक्तित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.