स्वामी कल्याणदेव की 150वीं जयंती मनाई
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मोरना शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षाऋषि एवं ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की 150वीं जयंती रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई। संत विभूति की स्मृति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया।पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने चरणाभिषेक एवं पादुका पूजन किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, सीडीओ कमल किशोर कण्डारकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एसडीएम रश्मि लांबा सहित संत-महात्माओं, आचार्यों, पुरोहितों, कथावाचकों तथा भागवत भक्तों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि गुरुदेव सच्चे सेवाभावी संत थे, जिन्होंने अपना जीवन गांव गरीब जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.