प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- प्रतापगढ़। सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चिलबिला के निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क का नाम करण स्वामी करपात्रीजी के नाम पर करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि स्वामी करपात्रीजी भारतीय दर्शन, सनातन संस्कृति, राष्ट्रचेतना एवं सामाजिक मूल्यों के महान प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन सांस्कृतिक पुनर्जागरण, राष्ट्रहित एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित रहा। ऐसे में जन भावनाओं के दृष्टिगत पार्क का नाम स्वामी करपात्री जी जैव विविधता उद्यान रखा जाना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.