रांची, अप्रैल 1 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार का आयोजन भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। मौके पर स्वामी आशुतोष महाराज ने अपने प्रवचन में भगवती जगदंबा के विभिन्न स्वरूपों और उनके दिव्य गुणों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां जगदंबा की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्रवचन के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...