स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 26 को बांदा आएंगे
बांदा, मई 24 -- बांदा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मंगलवार शाम 5 बजे जनपद आगमन होगा। वह देशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत रामलीला मैदान (गणेश भवन) में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और गोमाता संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित धर्म सभा को संबोधित करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गोमाता को 'राज्यमाता' और 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश की 81 दिवसीय यात्रा पर हैं। 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई यात्रा 24 जुलाई को वाराणसी में एक विशाल धर्मसभा के साथ समाप्त होगी। बांदा पहुंचने से पहले चित्रकूट में विभिन्न स्थानों पर शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा। बांदा के रामलीला मैदान में होने वाली धर्म सभा में संत समाज द्वारा पादुका पूजन और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोसंरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.