बिजनौर, जून 23 -- गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के नगर आगमन में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय केवल एक पशु मात्र नही है बल्कि श्रृष्टि का आधार है।मंगलवार को कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु ने कहा कि गो सरंक्षण, संवर्धन के नाम पर फाईलों में लाखों करोड़ों का खर्च किया जा रहा है लेकिन धरातल पर गोमाता की स्थिति बेहद दयनीय है। बताया कि गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में लोगों को गो संरक्षण के लिए प्रेरि​त किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धामपुर में स्वागत उन्होंने श्रद्धालुओं से गो संवर्धन के लिए आगे आने का आह्व...