मेरठ, मार्च 24 -- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन जिया उर्फ शाहीन परवेज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस भेजा है। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार पर लगाए आरोप को निराधार बताया। शाहीन जिया ने कहा कि हाल ही में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने डॉ. इंद्रेश कुमार द्वारा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से लाखों हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम लड़कों से कराने जैसी बात कही। वह इस बयान को पूरी तरह असत्य और निराधार मानती हैं। डॉ. इंद्रेश कुमार का पूरा जीवन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। नोटिस में कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने द्वारा दिए गए उक्त बयान को तत्काल प्रभाव से वापस लें। सार्वजनिक रूप ...