स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत आज
इटावा औरैया, जून 5 -- महेवा। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश की 403 विधानसभाओं में निकाली जा रही गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा शनिवार को इटावा पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य गाय की रक्षा और संवर्धन को लेकर समाज को जागरूक करना है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को दोपहर एक बजे ब्लॉक महेवा के ग्राम बल्लमपुर भव्य स्वागत होगा। विधान सभा 201 के प्रभारी समाजसेवी रामवीर तिवारी ने बताया कि स्वामी जी का स्वागत शनिवार की दोपहर को किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के भक्तगणों से तथा गणमान्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.