स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे क्यों बितानी पड़ी रात? आसपास पुलिस फोर्स भी रही तैनात, सामने आई बड़ी वजह
कन्नौज, जून 4 -- Swami Avimukteshwaranand: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गो-विष्टि यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कन्नौज में सड़क किनारे रात गुजारनी पड़ गई। सड़क किनारे शिविर में रुके अविमुक्तेश्वरानंद के आसपास रात भर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। अविमुक्तेश्वरानंद ने सड़क किनारे रुकने के पीछे का कारण प्रशासन को बताया। उनका आरोप है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में ठहरना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें यहां ठहरने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्होंने सड़क किनारे शिविर में पूरी रात गुजारी। उनके सहयोगियों ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रात्रि विश्राम छिबरामऊ के सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल में प्रस्तावित था। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम के समय प्रशासन ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.