प्रयागराज, जनवरी 22 -- संगम तट पर आयोजित माघ मेले में प्रशासन और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मेला प्रशासन द्वारा स्वामी जी को एक और नोटिस जारी किया है। जिसमें प्रशासन ने 24 घंटे में जवाब मांगते हुए मेला से प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी है। वहीं, इस नोटिस के बाद बाद उनके समर्थकों और भक्तों में भारी आक्रोश है। शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब सरकार पूरी तरह से बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने पारदर्शिता का उल्लंघन करते हुए शंकराचार्य शिविर पांडाल के पीछे बैक डेट (पुरानी तारीख) में नोटिस चस्पा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.