प्रयागराज, फरवरी 27 -- Swami Avimukteshwaranand News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने शुक्रवार शाम लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि आदेश सुनाए जाने तक उनको गिरफ्तार न किया जाए। इस आदेश के बाद पुलिस फिलहाल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। हालांकि कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जांच में सहयोग करने को भी कहा है। अब सभी की नजरें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। सुनवाई के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से आरोपों को गलत बताते हुए कहा...