कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। श्री 108 स्वामी अछूतानन्द स्मारक समिति ने परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के गुरु स्वामी अछूतानन्द जी का 94वां परिनिर्वाण दिवस स्वामी जी के समाधि स्थल थाना नजीराबाद के सामने मनाया। रमेश चन्द्र कुरील की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वामी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं पौधारोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कानपुर में पहली बार सम्मेलन के लिए पूरे कानपुर में स्थान नहीं मिल रहा था तब खानकाह हजरत दादा मियां के सज्जादानशीन ने मौलाना हसरत मोहानी से मिलकर हलीम हाईस्कूल में सम्मेलन के लिए जगह दिलाई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी जी की समाधि की बाउड्री वाल व गेट का निर्माण करा रहे हैं। यहां ओमप्रकाश, डॉ. एम प्रकाश सोनकर, अविनय किशोर, देवराज वर्मा, नित्या वती, संत क...