प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और कानपुर से संचालित चार विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार प्रयागराज जंक्शन-श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि स्पेशल (04113/14) और कानपुर सेंट्रल-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु स्पेशल (04133/34) के 11-11 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे।रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज जंक्शन-हुब्बल्लि स्पेशल 18 जुलाई से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04114 हुब्बल्ली-प्रयागराज स्पेशल 21 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04133 कानपुर सेंट्रल-बेंगलुरु स्पेशल 19 जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 0...