बोकारो, फरवरी 22 -- चंदनकियारी प्रखंड भेलाटांड़ में रविवार को महान किसान नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती धुमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। विधायक उमाकांत रजक ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। रजक ने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के उत्थान के साथ साथ उनके हक अधिकार के लिए समर्पित किया। कहा कि स्वामी जी ने किसान आंदोलन को संगठित कर समाज में व्याप्त अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनकी विचारधारा आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.