भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के डिजाइनर पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। उन्होंने कहा कि पिंगली वेंकैया ध्वज पुरुष के साथ लेखक, शिक्षाविद, भूविज्ञानी और बहुभाषी के रूप में भी जाने जाते हैं। मौके पर रंजन कुमार राय, डॉ संतोष कुमार ठाकुर, मुदित कुमार झा मुदित, ओम केजरीवाल, गोपाल प्रसाद, विजय मंडल, राजीव रंजन, इंद्रजीत आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने पिंगली वेंकैय्या को याद किया यह भी पढ़ें- आईएनए के स्थापना दिवस पर लगी फोटो प्रदर्शनी यह भी पढ़ें- गृह मंत्री शाह ने पिंगली वेंकय्या को श्रद्धांजलि दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...